Hardik Pandya IPL 2024 में टीम बदलने की अफवाहें !

भारत के टी-20 कप्तान Hardik Pandya की अगले सीजन के लिए टीम बदलने की अफवाहें जोरों पर हैं। खबर है कि वह गुजरात टाइटंस को छोड़कर फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं।
हार्दिक ने 2022 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस को छोड़कर गुजरात टाइटंस से जुड़े थे। उन्होंने गुजरात की टीम को अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल का खिताब दिलाया था। इस सीजन में भी गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंची थी।
हार्दिक के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबरों पर मुंबई इंडियंस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आईपीएल की ट्रेडिंग विंडो 26 नवंबर को बंद हो जाएगी। ऐसे में तब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि हार्दिक मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे या नहीं।
गुजरात टाइटंस के एक सूत्र ने कहा, “हां, यह बात सही है कि हार्दिक को फिर से मुंबई इंडियंस से जोड़ने की चर्चा चल रही है। यह संभावना है कि वह टीम बदल सकते हैं, लेकिन अभी इससे अधिक पुष्टि नहीं की जा सकती, क्योंकि अभी तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।”
अगर हार्दिक मुंबई इंडियंस से जुड़ते हैं तो उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी गुजरात की टीम से जुड़ेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा था, लेकिन वह चोटिल होने के कारण पिछले दो सत्र में अधिकतर मैचों में नहीं खेल पाए थे। ऐसे में हो सकता है कि मुंबई इंडियंस आर्चर को रिलीज कर दे और उनकी जगह हार्दिक को खरीदे।
हार्दिक अगर मुंबई इंडियंस से जुड़ते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि क्या वह रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलेंगे। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं।
इन अफवाहों के बारे में Hardik Pandya ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
Thanks for visiting and reading reeashu.com
Strange news 😨