Bajaj Chetak Urbane लॉन्च: लंबी रेंज और Best Features के साथ जो पूरे चार्ज में 113 किलोमीटर तक दौड़ेगा !

Bajaj Chetak Urbane लॉन्च: लंबी रेंज और Best Features के साथ जो पूरे चार्ज में 113 किलोमीटर तक दौड़ेगा !

 Bajaj Chetak Urbane लॉन्च: लंबी रेंज और बेहतर फीचर्स के साथ

Bajaj Chetak Urbane लॉन्च: लंबी रेंज और Best Features के साथ जो पूरे चार्ज में 113 किलोमीटर तक दौड़ेगा !
Bajaj Chetak Urbane

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की ओर यूजर्स का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनियां भी इस सेग्मेंट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से आए दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के नए मॉडल्स लॉन्च हो रहे हैं।

बजाज ऑटो ने अपने पॉपुलर स्कूटर बजाज चेतक का नया इलेक्ट्रिक वर्जन बजाज चेतक अर्बन लॉन्च कर दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल चार्ज में 113 किलोमीटर की रेंज दी गई है। जो कि बड़ी रेंज का इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।

राइडिंग रेंज:

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ‘टेकपैक’ के साथ अपग्रेड किया जा सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा फीचर ऑफर किये जा सकें। जिसके बाद ये ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए 1,21,001 रुपए एक्स-शोरूम कीमत चुकानी होगी। इस नए ईवी में मौजूदा मॉडल वाली 2.9kWh बैटरी मौजूद है, जो फुल चार्ज पर 113 किलोमीटर तक की IDC-सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है।

जबकि इसके प्रीमियम वेरिएंट के लिए 108 किलोमीटर तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज का दावा किया गया है। ये दावा वास्तविक रेंज का है। जबकि संभावना है, कि अर्बन ईवी रियल वर्ल्ड रेंज के मामले में थोड़ा समझौता कर सकता है।

Bajaj Chetak Urbane
Bajaj Chetak Urbane

टॉप स्पीड:

परफॉर्मेंस की बात करें, तो स्टैंडर्ड चेतक अर्बन को 63 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप-स्पीड तक दौड़ाया जा सकता है, जो मौजूदा मॉडल के बराबर है। जबकि इसके टेकपैक वेरिएंट से 73 किलोमीटर प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड ली जा सकती है। वहीं इसके अलावा अपग्रेड पैकेज में दिए गए बाकी फीचर्स में स्पोर्ट मोड, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड और फुल-ऐप कनेक्टिविटी भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें प्रीमियम वेरिएंट वाला ही एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

फीचर्स:

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में निम्नलिखित फीचर्स दिए गए हैं:

  • विशेषता

    स्टैंडर्ड वेरिएंट

    Tecpac वेरिएंट

    बैटरी क्षमता 2.9kWh 2.9kWh
    रेंज 113 किलोमीटर (IDC) 113 किलोमीटर (IDC)
    टॉप स्पीड 63 किलोमीटर/घंटे 73 किलोमीटर/घंटे
    फीचर्स कलर एलसीडी डिस्प्ले, स्मार्ट चार्जिंग, रिमोट लॉक/अनलॉक कलर एलसीडी डिस्प्ले, स्मार्ट चार्जिंग, रिमोट लॉक/अनलॉक, स्पोर्ट मोड, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, फुल-ऐप कनेक्टिविटी
    Bajaj Chetak Urbane
    Bajaj Chetak Urbane

कीमत की बात करें तो Bajaj Chetak Urbane स्टैंडर्ड का इफेक्टिव एक्स-शोरूम प्राइस 1,15,001 रुपये है। वहीं, Tecpac वेरिएंट के लिए 1,21,001 रुपये (इफेक्टिव एक्स-शोरूम कीमत) खर्च करने होंगे। बजाज चेतक के पहले से चल रहे प्रीमियम वर्जन की इफेक्टिव एक्स-शोरूम कीमत 1,15,000 रुपये है।

2 thoughts on “Bajaj Chetak Urbane लॉन्च: लंबी रेंज और Best Features के साथ जो पूरे चार्ज में 113 किलोमीटर तक दौड़ेगा !”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *